बिहार के छपरा में दहेज लोभियों ने महिला को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस, कही ये बात

देश बिहार
Spread the love

छपरा। बिहार के छपरा जिले में विवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि दहेज की लालच में जिंदा जलाकर महिला की हत्या की गयी।

मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी। हमेशा उसे प्रताड़ित किया जाता था और दहेज की मांग की जाती थी। ससुराल वालों ने हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए सिलेंडर विस्फोट की झूठी कहानी रची है।

मृतका की पहचान आरती देवी के रूप की गयी है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नरहारपुर गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।