बेटी का सौतेले पिता से अफेयर, विरोध करने पर दोनों ने कर दी मां की हत्या

अपराध देश
Spread the love

कर्नाटक। बेटी का सौतेले पिता से अफेयर था। विरोध करने पर दोनों ने कर दी मां की हत्या। मामला कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु का है, जहां बेटी के प्यार में पकड़कर सौतेले पिता ने उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या संपत्ति के बंटवारे के लिए की गई है ताकि दोनों लग्जरी लाइफ जी सके।

सौतेले पिता और बेटी के बीच में अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। 38 साल की अर्चना रेड्डी की 27 दिसंबर की रात हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने अर्चना को उनकी कार से बाहर खींच लिए और धारदार हथियारों से हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में महिला के दूसरे पति नवीन कुमार (33) और महिला की बेटी युविका रेड्डी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती बीकॉम की छात्रा है।