बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो सबक सिखाने के लिए ‘प्रेग्नेंट’ हो गई गर्लफ्रेंड!

अपराध देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। रिश्तों में अगर ईमानदारी और भरोसा नहीं रहेगा तो कोई भी रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकता। अक्सर लोग किसी अंजान के बाहरी दिखावे के लिए अपने पर्टनर को धोखा दे देते हैं। ऐसे में जिसे धोखा मिलता है या तो वो पूरी तरह से टूट जाता है या फिर बदला लेने की ठान लेता है। इन दिनों एक महिला काफी चर्चा में हैं जिसने अपने बेवफा बॉयफ्रेंड से बदला लेने का प्लान बनाया मगर वो इतना खतरनाक था कि सोशल मीडिया पर लोग जानकर दंग रह गए।

द सन वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार एक महिला टिकटॉकर ने चीटिंग करने वाले अपने बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए हैरान करने वाला रास्ता चुना। महिला ने वीडियो में बताया कि 6 महीने पहले उसे पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड ने किसी और लड़की के लिए उसे धोखा दे दिया। जब उसे ये बात पता चली तो उसने तुरंत ही अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया मगर वो उससे बदला लेना चाहती थी। बदला लेने का जो तरीका उसने चुना वो बेहद शॉकिंग है।

महिला ने वीडियो में बताया कि उसने प्रेग्नेंट होने का नाटक किया। अपने स्वेटर के अंदर उसने कई कपड़े घुसाकर नकली बेबी बंप क्रिएट किया और उसकी तस्वीर बॉयफ्रेंड को भेजी। रिपोर्ट की मानें तो ये देखकर ही बॉयफ्रेंड शॉक हो गया हालांकि उसके बाद क्या हुआ इस बारे में महिला ने कोई जानकारी नहीं दी।