चक्रवात ‘जवाद’ के बारे में ये बड़ी खबर, जानें अपडेट

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इसके कमजोर पड़ने के संकेत मिले हैं। हालांकि इसकी वजह से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज रात से तेज हाएं चलने की संभावना है। कई जगहों पर भारी बारिश भी होगी।

ओडिशा के आईएमडी निदेशक एचआर विश्‍वास ने बताया कि पिछले 6 घंटे में चक्रवात जवाद उत्तर की ओर बढ़ा है। ये 320 किलोमीटर दक्षिण गोपालपुर, 390 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व पुरी और 470 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम पारादीप में केंद्रित हैं। अगले 12 घंटे तक चक्रवात उत्तर की ओर ही रहेगा।

कोलकाता आईएमडी के डीडीजीएम संजीव बनर्जी के अनुसार पहले 6 घंटे में चक्रवात जवाद उत्तर की ओर बढ़ेगा। फिर उत्तर-उत्तर पूर्वी की ओर बढ़ेगा। उत्तर-उत्तर पूर्वी की ओर बढ़ने पर चक्रवात कमजोर हो जाएगा। यह 5 दिसंबर को दोपहर में पुरी के पास पहुंच जाएगा। ये लगातार उत्तर-उत्तर पूर्वी की ओर बढ़ेगा और कमजोर हो जाएगा।

चक्रवात इसके बाद पश्चिम बंगाल की तट की ओर बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल की तट पर चक्रवात का कोई खतरा नहीं है और ना ही चक्रवात आने कोई संभावना है। बंगाल में शनिवार रात से और रविवार दोपहर तक तेज हवा चलेगी। उसके बाद शाम से हवा कम हो जाएगी।

पश्चिम बंगाल की तटीय क्षेत्रों में 4 दिसंबर की शाम से 5 और 6 दिसंबर की सुबह भारी बारिश होनी संभावना है। मछुआरों को 5 दिसंबर तक समुद्र में जाने को मना किया गया है।