4 दोस्तों को लेकर डेट पर पहुंचा शख्स, फिर लड़की ने जो किया…

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। आमतौर पर रिश्ते में होने वाले दो लोग अकेले मिलना पसंद करते हैं। हालांकि एक महिला के साथ जो हुआ, वो बेहद अजीब था। उसका ब्वॉयफ्रेंड जब उससे मिलने पहुंचा, तो उसके साथ 4 जिगरी दोस्त भी मौजूद थे।

ये घटना अनोखी इसलिए भी थी क्योंकि शख्स ने पहले से अपनी गर्लफ्रेंड को इस बारे में कुछ नहीं बताया था। TikTok पर अपने साथ हुई इस घटना को पेज ब्रायन ने अपने अकाउंट (@paigebryanofficial) से शेयर किया और उसने बताया कि ये उसके साथ हुई कुछ बेहद अजीब घटना थी। उसे पहले से बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि ब्वॉयफ्रेंड डेट पर अपने साथ दोस्तों को भी लेकर आने वाला है।

28 साल की महिला के साथ हुआ ये दिलचस्प वाक्या जानकर आप भी मुस्कुरा पड़ेंगे। मज़ेदार बात ये रही कि लड़की ने उसी उसके 4 दोस्तों में से किसी एक से कनेक्शन बनाया और उसे डेट करने लगी। उसे वो पुराने ब्वॉयफ्रेंड से कहीं ज्यादा दिलचस्प लगा।