अपने डॉग को बना दिया लेखक! चौंका देगा औरत का अजीबोगरीब दावा

दुनिया
Spread the love

ब्रिटेन। एनिमल लवर्स जानवरों से इंसानों के मुकाबले ज्यादा प्यार करते हैं। आपने कई एनिमल लवर्स को जानवरों की बातें समझते देखा होगा हालांकि वो उनकी जुबान को नहीं समझ पाते, सिर्फ हाव-भाव ही पढ़कर उनकी बातों को समझने की कोशिश करते हैं।

मगर ब्रिटेन की एक महिला का दावा है कि वो कुत्तों की बोली समझ सकती है। हैरानी की बात ये है कि महिला अब अपने कुत्ते को लेखक बना चुकी है। नॉर्थ वेल्स की रहने वाली 80 साल की सिल्विया इवान्स ने हाल ही में ऐसा दावा किया है जिसके बाद उन्होंने सबको हैरान कर दिया है।

सिल्विया ने बताया कि वो कुत्तों से बातें कर सकती हैं। अब आप कहेंगे कि कुत्तों की बातें तो कोई भी समझ सकता है। मगर सिल्विया का दावा है कि वो कुत्तों की भाषा में ही उनसे बात करती हैं। सिल्विया ने बताया कि उनके पास 3 साल का चिहुआहुआ और जैक रसेल ब्रीड का क्रॉस डॉग है।

सिल्विया ने दावा किया कि उनके पेट ने उनसे कहा कि वो किताब लिखना चाहता है। तब उन्होंने तय किया वो अपने पेट की मदद करेंगी। सिल्विया रिटायर्ड महिला हैं और अब उन्होंने अपने कुत्ते को एक लेखक बना दिया है। हालांकि लोग उन्हें पागल समझते हैं।

उन्होंने कहा कि जब मैं किसी को बताती हूं कि मेरे कुत्ते ने किताब लिखी है तो वो मुझे पागल समझने लगते हैं। महिला ने कहा कि अगर वो खुद भी इस बात को सुने तो शायद हैरान रह जाए मगर ये सच है कि उसका कुत्ता लेखक बन चुका है।