श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, घेरा राष्ट्रपति आवास, जला दीं गाड़ियां, लगा कर्फ्यू

दुनिया
Spread the love

श्रीलंका। श्रीलंका आर्थिक संकट के बुरे दौर से गुजर रहा है। वहां अब हालात ये है कि हजारों लोग गुरुवार देर रात कोलंबों में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास बाहर जा पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।

विरोध को दबाने के लिए पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, उन पर जमकर लाठियां भी बरसाई गईं। इसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बस और जीप में आग लगा दी। फिलहाल प्रदर्शन पर काबू पा लिया गया है।

बिजली ठप

श्रीलंका में गुरुवार शाम को 22 मिलियन लोगों के घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। श्रीलंका में ईंधन-गैस, खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कल-कारखाने बंद हो चुके हैं। बिजली कटौती दिन में 13 घंटे तक की जा रही है। श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

प्रदर्शन के समय नहीं थे राष्ट्रपति

जब लोग उनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास पर मौजूद नहीं थी। हालांकि सैन्य अधिकारी आर्थिक संकट को लेकर एक बैठक कर रहे थे।

लगा कर्फ्यू

हिंसक प्रदर्शन के कारण कोलंबो में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। करीब चार घंटे तक चले विरोध के कारण राष्ट्रपति भवन के आस-पास वाहनों का जाम लग गया।