मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक के एलान से गरमाया माहौल, 4 पर FIR

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

मथुरा। यूपी के मथुरा में 6 दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक के ऐलान से माहौल गर्मा हुआ है। इस जानकारी के बाद शहर में प्रशासन ने धारा-144 लगा दी है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। मस्जिद और उसके आसपास उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के जवान और RAF के जवान तैनात किए गए हैं।

मस्जिद की तरफ जाने वाले हर शख्स का पहले पहचान पत्र चेक किया जा रहा है, फिर उसकी बकायदा तलाशी ली जा रही है। उसके बाद ही मस्जिद की तरफ जाने दिया जा रहा है। मथुरा पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है। अब तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर शहर के गोविंदनगर और कोतवाली पुलिस थाने में 4 अलग-अलग FIR दर्ज हो चुकी है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के आसपास गाड़ियों की आवाजाही बाधित रहेगी। बकायदा इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ जाने वाले एंट्री प्वाइंट की सुरक्षा की जिम्मेदारी मथुरा के सीओ सिटी को दी गई है।

6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में चार हिंदूवादी संगठनों- अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास, नारायणी सेना और श्रीकृष्ण मुक्ति दल ने शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक कार्यक्रम का ऐलान किया है।

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने प्रशासन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत मांगी है। हालांकि, प्रशासन ने इन संगठनों को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।