टाटा स्‍टील फाउंडेशन ने दिव्‍यांगों को जागरूक करने के साथ किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला एक संयुक्त राष्ट्र दिवस है। इसका उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति जन जागरुकता, समझ व उनकी स्वीकार्यता को बढ़ाना और उनकी उपलब्धियों व योगदान का जश्न मनाना है।

इस अवसर पर दिव्यांगों के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल ‘सबल’ ने 29 नवंबर से 6 दिसंबर, 2021 तक विशेष सप्ताह का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य जागरुकता पैदा करना और दिव्यांगों अदम्य भावना का जश्न मनाना था।

इस कार्यक्रम में झारखंड (नोआमुंडी और जमशेदपुर) और ओडिशा (सुकिंदा एवं जाजपुर) से बड़ी संख्या में दिव्यागों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। उक्‍त आयोजनों के माध्यम से 500 दिव्यांगों तक पहुंचने और जागरुकता कार्यक्रम में 700 व्यक्तियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा था।

ये प्रमुख गतिविधियां

झारखंड (नोआमुंडी)

जागरुकता और संवेदीकरण कार्यक्रम

नोआमुंडी में दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों व यंत्रों का वितरण

दिव्यांगों के अधिकार पर जागरुकता को लेकर ऑनलाइन सत्र

जमशेदपुर

विभिन्न कुष्ठ कॉलोनियों में बसने वाले कुष्ठ मरीजों के लिए वृहत्त मूल्यांकन शिविर

240 दिव्यांगों के बीच हैप्पीनेस हैंपर का वितरण।

कार्मेल बाल विहार में सीडब्ल्यूडी के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन। इसमें हिस्सा लेने वाले दिव्यागों को सम्मानित करना भी शामिल था। 

ओडिशा (सुकिंदा)

सुकिंदा में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए जागरुकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम

दिव्यांगों का प्रमाणन ग्रामीण जागरुकता कार्यक्रम