आज भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कोरोना काल में मोदी से पहली भेंट

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत-रूस के बीच 21वीं शिखर वार्ता के लिए भारत आएंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। कोरोनाकाल के बीच दोनों नेता पहली बार रूबरू मिलेंगे।

पुतिन के दौरे के साथ भारत और रूस के बीच 2+2 मीटिंग भी होगी। इसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु शामिल होंगे। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे।

कहा जा रहा है कि पुतिन की यह यात्रा कोई औपचारिकता भर नहीं है क्योंकि रूस के राष्ट्रपति बेहद कम यात्राएं ही करते हैं।