800 करियर गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में 800 गोल पूरे कर लिए हैं। 800 करियर गोल करने वाले रोनाल्डो विश्व में पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

भले ही पेले और रोमारियो 1,000 से अधिक गोल करने का दावा करते हैं, लेकिन आधिकारिक आंकड़े इसकी गवाही नहीं देते हैं। प्रीमियर लीग में आर्सनल के खिलाफ यूनाइटेड की 3-2 की जीत में रोनाल्डो ने दो गोल दागे थे। इसी के साथ उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया।

रोनाल्डो ने अपने पहले क्लब स्पोर्टिंग सीपी के लिए पांच गोल दागे हैं। इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118 और रियल मैड्रिड के लिए 450 गोल दागे। 2018 में युवेंटस जाने के बाद रोनाल्डो ने इटली के क्लब के लिए 134 मैचों में 101 गोल दागे। इस सीजन रोनाल्डो ने दोबारा यूनाइटेड ज्वाइन किया और अब तक इंग्लिश क्लब के लिए 12 गोल दाग चुके हैं।

सर्वाधिक करियर गोल के मामले में रोनाल्डो से पीछे पेले (769), रोमारियो (761) और फेरेंक पुस्कास (761) मौजूद हैं। जबकि अर्जेंटीनी दिग्गज लियोनल मेसी अब तक 756 गोल दाग चुके हैं।