भर्ती परीक्षा पर्चा लीक : गुजरात BJP मुख्‍यालय में घुसे AAP कार्यकर्ता

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामले पर विरोध दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई बीजेपी के राज्य मुख्यालय में घुस गई। गुजरात आज प्रमुख गोपाल इतालिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। यहां उनकी भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई. इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

गुजरात भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ में हुई घटना के बाद गांधीनगर पुलिस ने इतालिया सहित ‘आप’ के 20 से अधिक सदस्यों को हिरासत में लिया। घटना के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। आप ने गुजरात पुलिसकर्मियों पर बर्बरता का आरोप लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक एमके राणा ने कहा कि इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती और स्थिति को नियंत्रित करती, BJP और AAP कार्यकर्ता भिड़ चुके थे।