रांचीः नामकुम में यहां से दो बहनों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

झारखंड देश
Spread the love

रांची। बड़ी और दुखद खबर रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के बेलबगान से आ रही है। यहां एक घर में दो बहनों की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मृतक का नाम शीतल लखानी और मान्या लखानी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घरवालों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाना पुलिस को दी। नामकुम पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों बहन रात में खाना खाकर सोई थी। सब कुछ नार्मल था। सुबह दोनों का शव मिला है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बहनों की मौत कैसे हुई।

नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पायेगी। हालांकि, पुलिस ने जहर खाकर खुदकुशी की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।