
रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु मंडल के बंगारपेट रेलखंड पर पटरियों की मरम्मत का काम हो रहा है। इसके लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
इस स्थिति के कारण ट्रेन संख्या 12835 हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस 21 दिसंबर, 28 दिसंबर, 2021 और 04 जनवरी, 2022 (कुल 03 ट्रिप) को परिवर्तित रूट से चलेगी। अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कृष्णराजपुरम-चन्नसंद्रा-यलहंका-यशवंतपुर होकर चलेगी।