बिहार के सीतामढ़ी में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में एक के बाद एक 15 ब्लास्ट, जानें फिर क्या हुआ

देश बिहार
Spread the love

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एनएच -77 पर धर्म कांटा के पास गुरुवार को ट्रक में लदे सिलेंडर में ब्लास्ट होने शुरू हो गये। एक-एक कर 15 सिलेंडर ब्लास्ट हुये। इससे कारण अफरा तफरी मच गई।

वहीं पास में खड़े खाली गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भी ब्लास्ट से आग लग गई। ट्रक भी पूरा धू-धूकर जल गया। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में रुन्नीसैदपुर थाना अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि सुबह सिलेंडर विस्फोट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मौके से धर्म कांटा के संचालक और ट्रक चालक फरार हैं। जानकारी के अनुसार धर्म कांटा पर गैस रिफिलिंग का भी काम किया जाता है। बगल में वेल्डिंग का भी काम होता है। लोगों ने आशंका जताई है कि इसी कारण आग लगी होगी।