चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने के लिए चलाया ऑपरेशन MASOOM, 50 से ज्यादा लोग अरेस्ट

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। चाइल्ड पोर्नोग्राफी को रोकने और मासूमों की रक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने पैन दिल्ली ऑपरेशन शुरू किया है। जिसका नाम है MASOOM। जिसे स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट और सभी जिला पुलिस के सहयोग से चलाया जा रहा है।

बाल अश्लील सामग्री से संबंधित उल्लंघनों की जानकारी साइबर क्राइम यूनिट को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के माध्यम से मिलती है, जिसका राष्ट्रीय गुमशुदा और शोषित बच्चों के केंद्र के साथ समझौता है। पैन दिल्ली के आधार पर विभिन्न थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। जिसमें अब तक 50 से अधिक गिरफ्तारियां की गई है।

गुम और शोषित बच्चों के लिए राष्ट्रीय केंद्र (NCMEC) एक निजी और गैर-लाभकारी संगठन है। इस संगठन की स्थापना वर्ष 1984 में संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस ने की थी। संगठन यूएसए में स्थित है। संगठन ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ करार किया है।

उन्हें सोशल मीडिया पर जब भी बच्चों के संबंध में कोई अश्लील सामग्री मिलती है तो वो रेड फ्लैग कर देते हैं। वे उस उपयोगकर्ता का आईपी पता विवरण प्राप्त करते हैं जिसने अश्लील सामग्री अपलोड की थी।