Jharkhand : मौसम को लेकर अपडेट जारी, यहां भारी बारिश संभव

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘जवाद’ बन गया है। यह धीरे-धीरे ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न इलाकों में देखने को मिलेगा। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अपडेट जारी कर इसकी जानकारी दी है।

आज यहां बारिश की उम्‍मीद

मौसम केंद्र के अनुसार 4 दिसंबर को दक्षिण, उत्तर पूर्वी और इसके पास वाले मध्‍य भागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्‍मीद है। कहीं-कहीं तेज सतही हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

5 दिसंबर को यहां वर्षा

केंद्र के मुताबिक 5 दिसंबर को दक्षिण, उत्तर पूर्वी और इसके पास वाले मध्‍य भागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्‍मीद है। कहीं-कहीं तेज सतही हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

इन जिलों में भारी बारिश संभव

केंद्र के मुताबिक इस दिन दक्षिणी भागों में एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

तापमान में गिरने की उम्‍मीद

केंद्र मुताबिक राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री से‍ल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले दो दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।