भोजपुरी फिल्म ‘मलाल’ का फर्स्ट लुक जारी

मनोरंजन
Spread the love

भागलपुर (बिहार)। भोजपुरी फिल्म ‘मलाल’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फर्स्ट लुक जारी होते ही सोशल मीडिया में फिल्‍म के चर्चें शुरू हो गये हैं। दर्शकों को पसंद आ रहा हैं। ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।

फिल्म की कहानी एक युवा पुलिस ऑफिसर और दबंग अपराधियों के इर्द गिर्द बुनी गयी हैं। इसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। कृष्णा यादव एक जबरदस्त किरदार में दिखेंगे।

कृष्णा यादव सहित अंजली कुमारी, विनीत विशाल, प्रकाश जैस, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, सूरज राज, संतोष कुमार चिंटू, रितेश दुबे व अन्य प्रमुख कलाकारों ने इसमें अभिनय किया है। फिल्म के प्रोजेक्ट डिजाइनर आयुष दुबे, निर्माता आनंद शुक्ला, निर्देशक संदीप द्विवेदी हैं।

संगीतकार शुभम राज, डीओपी कुणाल जेना, प्रोडक्शन मैनेजर चंदन सिंह, एसोसिएट निर्देशक बीएल प्रजापति, अमन सिंह और कुमार मालू हैं। एडिटर अनिल राय, कोरियोग्राफर चंचल, आर्ट डायरेक्टर मनोहर दास, गीतकार आयुष दुबे व यादव राज हैं।