वेब फिल्म ‘द किलर’ की शूटिंग हुई पूरी, अगले महीने हो सकती है रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। वेब फिल्म ‘द किलर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसके अगले महीने रिलीज होने की संभावना भी हैं। इसकी शूटिंग मुंबई में की गई हैं। सभी कलाकार मुंबई के ही हैं। ये टीवी, थिएटर और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है।

फिल्म के लेखक और निर्देशक सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी कलाकार और पूरी टीम ने बेहतर किया है। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। फिल्म का निर्माण भाभ्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। निर्माता उषा ओमप्रकाश गुप्ता और भाव्या गुप्ता हैं। सह निर्माता ज्योति पटेल और राधेश्याम गौड़ हैं। डीओपी अली, एसोसिएट डायरेक्टर इंद्रजीत चौधरी और अंकित कुमार तिवारी, संगीतकार अनुज तिवारी, कोरियोग्राफर संजय सुमन, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, मेकअप मैन एंड लाइट मैन रोहित और कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनवर हैं।

टीवी, थिएटर और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने फिल्‍म में अभिनय किया है। इनमें सुशील कुमार गुप्ता, अनुज तिवारी, चेतना सिंह, अंकित कुमार तिवारी, उस्मान खान, नीतू शर्मा, नीलम पांडेय, प्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार, जय निगम, समीर खान, रिया, कुणाल, राजन, जय सिंह आदि शामिल हैं।