चक्रधरपुर रेल मंडल के नोवामुंडी में लोको वीसीबी इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। बड़ी खबर चक्रधरपुर रेल मंडल के नोवामुंडी से आ रही है। यहां शनिवार को एक लोको वीसीबी इंजन में आग लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सीज फायर से आग पर काबू पा लिया गया।

इंजन के भीतर आग लगी थी और आग की लपटें बाहर की तरफ निकल रही थीं। इसके बाद ही घटना की जानकारी रेल कर्मचारियों को मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय रेल अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिये हैं।

मालगाड़ी के इंजन में आग लगने की सूचना पर ही ट्रेन चालक ने सूझ-बूझ से ट्रेन को रोक दी और इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी। इस बीच एक रेल कर्मचारी मौके पर एस सीज फायर लेकर पहुंचा और आसानी से इंजन की छत के पास जाकर आग को बुझा दिया।