रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। सीएम ने आय से अधिक संपत्ति मामले के आरोपी अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने की अनुमति एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रांची को देने की मंजूरी दे दी है। अब ब्यूरो इस मामले में आरोपी पदाधिकारी से पूछताछ करेगा।
आरोपी पदाधिकारी रांची के हेहल के तत्कालीन अंचल अधिकारी हैं। इससे पूर्व अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने जून, 2022 में दी थी।
आरोपी अनिल कुमार सिंह के विरूद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन 28 प्रतिशत अधिक अर्जित करने के संबंध में साक्ष्य पाया गया है। अनिल कुमार सिंह के सभी स्रोतो से आय 67,35,501 रुपये और व्यय 86,65,513.02 रुपये निर्धारित चेक पिरियड में पाया गया।
आरोपी द्वारा कुल आय की तुलना में 19,30,012.02 रुपये का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का अर्जन किया गया है, जो इनके आय की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।
खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।