यूपी से शादी में शामिल होने आये थे बिहार, घर पहुंची मौत की खबर

देश बिहार
Spread the love

कैमूर (बिहार)। उत्तर प्रदेश से शादी में शामिल होने के लिए बिहार आये हुए थे। शादी संपन्‍न होने से पहले घर पर मौत की खबर पहुंच गई। यह घटना बुधवार को बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेछा गांव में घटी।

जानकारी के मुताबिक धनेछा गांव के पास पूजा वाटिका में शादी हो रही थी। इसमें शामिल होने के लिए योगेंद्र प्रताप सिंह और श्रीकृष्‍ण सिंह उत्तर प्रदेश से आये थे। वे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी में रहते थे। दोनों अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेक्षा गांव के पास पूजा वाटिका में आए हुए थे।

शादी समारोह में शिरकत करने के दौरान वे चाय पीने जा रहे थे। इस क्रम में एनएच 2 को पार कर रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन दोनों को रौंदते हुए भाग निकला। इस घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक योगेंद्र प्रताप सिंह (52) और श्रीकृष्ण सिंह (65) साथ के थे। वे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चांद थाना क्षेत्र के छोटका अमांव के बताये जा रहे है। दोनों अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए पूजा वाटिका में आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही समारोह में कोहराम मच गया।