यूपी : यशवीर आश्रम में 26 मुस्लिमों की कराई हिंदू धर्म में वापसी

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी के मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके के गांव बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में सोमवार को शुद्धि यज्ञ कर सहारनपुर जनपद के रहने वाले दो मुस्लिम परिवारों के 26 सदस्यों की पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई।

बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में सोमवार को शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर के दो मुस्लिम परिवारों के 26 सदस्यों की शुद्धि कराते हुए उनकी पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। इसके तहत, सभी लोगों को गंगाजल आचमन कराने के बाद यज्ञ हवन में आहुति दिलाकर हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई गई।

सभी को जनेऊ धारण कराते हुए उनके नए हिंदू नाम भी रखे गए। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि सहारनपुर के रहने वाले दोनों परिवारों ने कुछ लोगों के दबाव में मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। धर्म के ठेकेदारों ने उनके आधार कार्ड भी बनवा दिए थे।

अब भाजपा सरकार आने के बाद उनके हृदय परिवर्तन हुए और उन्होंने पुनः हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके चलते सोमवार को यशवीर आश्रम में सभी की शुद्धि कराकर उन्हें पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है।