आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

03 नवंबर, 2021

पंचांग (काली चौदस)

तीन नवंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 09.02 बजे तक। फिर चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात अगले दिन सुबह 06.03 बजे तक। नक्षत्र- हस्त सुबह के 09.58 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 02.54 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.04 से 01.27 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपको ऊंचाई देगा। आपके स्वभाव में संतोष नजर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे धैर्य व संतोष से करेंगे। इससे सामाजिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके अनुकूल है। आज आपके सारे अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। यह आपको व्यावसायिक रूप से सफल भी बनाएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) यदि आज आप कोई जरूरी निर्णय लेने वाले हैं, तो वह आसानी से ले सकेंगे। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को उत्तम अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक कामकाज में आज आपको भाइयों की सलाह की आवश्यकता होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आर्थिक परेशानी से बचने के लिए दैनिक खर्च में मितव्ययिता बरतें। प्रेम जीवन में आज तनाव हो सकता है। आज आपको संतान की जिद के आगे झुकना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) तीन नवंबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। शाम का समय परिवार के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) यदि आज आपका किसी से कोई विवाद होता है, तो उसमें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। खर्चे बने रहने से धन संचित करने में कमी आएगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। इससे मन चिड़चिड़ा हो जाएगा। ऐसे में आपके आचरण के कारण परिजनों को परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आप अपने हर मामले में लापरवाह हो सकते हैं। इसके कारण आपके प्रदर्शन का स्तर गिरेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी आज आप हिस्सा लेंगे। इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) भाग्य आपके साथ है। आज आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके चारों और खुशियां ही खुशियां होंगी। संतान को किसी अच्छे पद पर नौकरी मिलते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप दिखावे में रहना अधिक पसंद करेंगे। इसका नकारात्मक असर कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। संबंध भी प्रभावित होंगे। जिन्हें आप नजदीकी समझते हैं वे भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसको पूरा करके रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मंदी के चलते आपका ध्यान भटक सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा किसी मित्र के सहयोग से समाप्त होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) सामाजिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग यदि नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।