पंजाब। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिवाली से पहले पंजाब में बम फोड़ दिया है। आज उन्होंने औपचारिक तौर पर कांग्रेस छोड़ दी। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 7 पन्नों का लेटर भेजा।
अमरिंदर ने 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आज उन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) की घोषणा कर दी। अमरिंदर पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।