शादी से खुश नहीं थी पत्नी, फिर पति ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। शादी से पत्नी खुश नहीं थी। इसके बाद पति ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। यह मामला सूबे के कानपुर महानगर का है।

यहां एक पति पंकज ने शादी के बाद अपनी पत्नी कोमल से उसकी खुशी के बारे में पूछा। इसपर पति ने उसे बताया कि उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गई है। वह इस शादी से खुश नहीं है। किसी और लड़के से प्यार करती है। उसी के साथ खुश रहेगी।

पत्नी ने यह भी बताया कि वह सिर्फ और सिर्फ पिंटू (प्रेमी) के साथ ही खुश रहूंगी। इसके बाद पति ने परिवार को इस बात की जानकारी दी। फिर हिंदू रीति रिवाज से पत्नी कोमल को तलाक दिया। इसके बाद कोमल की शादी प्रेमी पिंटू से करा दी।

बताया जाता है कि पंकज ने कोमल और उसके प्रेमी पिंटू के घर वालों से भी इस बारे में बातचीत की। पूरी बात की जानकारी दी। दोनों की शादी के लिए घरवालों को राजी किया। फिर आशा ज्योति केंद्र में पंकज ने कोमल और पिंटू की शादी करा दी। इस वक्त कोमल और पिंटू के परिवार वालों भी मौजूद थे।