नई दिल्ली। भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। वह एनडीए की संयुक्त प्रत्याशी होगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस को दी।
नड्डा ने कहा कि पार्टी बोर्ड ने इस बार भाजपा ने पूर्वी क्षेत्र से महिला और आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया था। चर्चा के दौरान उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी।
वह पेशे से शिक्षक रही है। ओडिशा भाजपा बड़ी बड़ी नेता है। वह ओडिशा के रायरंगपुर विधानसभा से विधायक और दो बार राज्यमंत्री रह चुकी है।
भाजपा ने उन्हें 18 मई 2015 को झारखंड का राज्यपाल बनाया था। वह करीब 6 साल एक माह 18 दिन तक तक यहां की राज्यपाल रही। झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव उन्हें है।