दिवाली की रात अचानक अस्पताल पहुंच गये स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दिवाली की रात अचानक एमजीएम अस्पताल पहुंच गये। उन्हें देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मी और मरीज पहले सकते में आ गये। बाद में उनके आने की वजह समझ में आई।

गुरुवार की रात पूरे देश में दिवाली की धूम थी। लोग पटाखे जला रहे थे। घर में पूजा चल रहा था। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दे रहे थे। लोग उल्लास में डूबे थे। इसके बीच एमजीएम अस्पताल में हर दिन की तरह चिकित्सक, नर्स, सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। मरीज आराम कर रहे थे।

अचानक झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रात 10 बजे अस्पताल पहुंच गये। उनके आने की खबर सुनकर पहले कर्मी सकते में आ गये। हालांकि बात में उनके आने की वजह का पता चला।

दरअसल, मंत्री औचक निरीक्षण पर नहीं आये थे। वे ड्यूटी पर तैनात कर्मी और मरीजों के बीच दि‍वाली की खुशियां बांटने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान वे मरीजों से मिले। चिकित्सकों और सुरक्षाकर्मियों से हालचाल जाना। फिर सभी को दि‍वाली की शुभकामना दी। अपने हाथों से मिठाई खिलाई।