झारखंड यूथ एसोसिएशन का 15 नवंबर से छात्र उलगुलान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड यूथ एसोसिएशन के तत्‍वावधान में भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्‍य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर से छात्र उलगुलान शुरू हो रहा है। इसमें पूरे राज्‍य से युवाओं के भाग लेने की संभावना है। यह जानकारी एसोसिएशन के पदधारियों ने रविवार को प्रेस को दी।

पदधारियों ने बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण व संवैधानिक होगा। झारखंड के लगभग सभी जिलों के सैकड़ों सफल और असफल छात्रों के भाग लेने की अनुमान है। सातवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में कई जिलों के लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। इसकी वजह से पूर्व की भांति यह भी विवादित हो गया है। परिणाम देखने पर साफ होता है कि भ्रष्टाचार हुआ है। हालांकि सरकार के मंत्री और नेता इसे महज एक संयोग बता रहे हैं।

पदधारियों ने कहा कि सबसे निराश करने वाली बात है यह है कि आनन फानन में आयोग ने मुख्य परीक्षा की फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। इससे भ्रष्टाचार में सभी के लिप्त होने की बू आ रही है। इधर छात्र भी आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। झारखंडी एकता दिखाने की बात कही है।

रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 और 16 नवंबर को महाआंदोलन होगा। मौके पर सफी इमाम, मनोज यादव, देवेन्द्र नाथ महतो, गुलाम हुसैन, राजेश ओझा, कहकस कमाल, परवज आलम, सहदेव महतो आदि मौजूद थे।