Jharkhand : कल भी बारिश, तापमान में होगी जबरदस्‍त गिरावट

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में सोमवार यानी 15 नवंबर को भी बारिश होगी। रविवार को रांची सहित विभिन्‍न जिलों में वर्षा हुई। अगले 3 दिन में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के तापमान सामान्‍य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 14 नवंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक 15 नवंबर को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 16 नवंबर को मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा। आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसी तरह 17 और 18 नवंबर को मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा। आसमान साफ रहेगा।

केंद्र के मुताबिक 19 और 20 नवंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।