लोहरदगा। एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत बाल दिवस पर 14 नवंबर को ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य जीपी झा के निर्देशन में सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन पात्रो ने इसे कराया। इसमें कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने भाग लिया। इसका विषय ‘मुझे क्या खुश करता है’ था। प्रतियोगिता में बच्चों को अपने प्रिय पोशाक और प्रिय भोजन के साथ शीर्षक पर 5 से 10 लाइन में विचार रखने थे।
प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान याशिका कुमारी, सिद्धांत प्रजापति, प्रयांश वर्मा व दिव्यांश मेहता ने हासिल किया। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान अर्चिता कुमारी, नव्या तारुषि, जीविशा बोचीवाल, आकर्षा राज, रीत कुमार, आरुष चौधरी, अतुल अनीश खाखा व विशेष प्रकाश ने प्राप्त किया। कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान प्राची विश्वकर्मा, यथार्थ गुप्ता, गर्व भारद्वाज, आराध्या झा, कर्मन सिंह, मान्या चौधरी, मान्या गुप्ता, प्रत्युश कुमार व साक्षी कुमारी ने हासिल किया।
कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान वेदांश पंकज सिन्हा, वंदन्या राज, अर्श नाथ सहदेव, कात्यायनी, मधुर सिन्हा, समर्थ राज, अंबिका भगत, जैसमीन खाखा, तृणी कुमारी, मयंक सोनी, कल्पना झा भगत, अंशिका कुमारी व मानसी कुमारी ने अर्जित किया। प्रतियोगिता में अश्विन पात्रो, संगीता मित्तल, रजनी प्रसाद व सोमिता दास ने निर्णायक की भूमिका निभाई।