विधायक ने की मंदेया में नवनिर्मित छठ घाट की पूजा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। जिले के छतरपुर की भाजपा विधायक पुष्पा देवी ने मंदेया में नवनिर्मित छठ घाट का पूजन किया। इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विकास  की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गया। यहां घाट बनाना बहुत ही जरूरी था, क्योंकि बिना घाट के श्रद्धालु बहुत ही कठिनाई से पूजा अर्चना कर अर्ध्‍य देते थे। उन्होंने कहा कि सभी घाटों को दुरुस्त करने और उनके सौंदर्यीकरण में जल्द सभी घाटों का निरीक्षण करके जरूरी कार्यों को संपन्न कराया जाएगा।

इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, छतरपुर के सासंद प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सहित अन्य ने विधायक का आभार प्रकट किया। उन्‍होंने कहा कि यह घाट वर्षो से उपेक्षा का शिकार था। यहां हजारों व्रती आस्था के साथ छठ करने आते हैं। विधायक ने शहर के लोगों के कष्ट को देखा। युद्धस्तर पर इसे पूरा कराया। मौके पर मंडल अध्यक्ष रामरेश यादव, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सरिता शर्मा, संतोष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, स्टार क्लब के मोनू गुप्ता, पवन कुमार, क्रांति कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने मौजूद थे।