हज-2022 की प्रक्रिया शुरू, आवेदन भरने से पहले इन बातों का रखें ख्‍याल

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। हज-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन ऑनलाइन ही भरा जाएगा। झारखंड से हज पर जाने को इच्‍छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने से पहले गाईडलाईंस में दिये गये दिशा निर्देश का पालन किया जाना आवश्यक है। यह जानकारी झारखंड राज्‍य हज समिति के अध्‍यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने 02 नवंबर को प्रेस को दी।

हज-2022 के लिये आजमिने हज 01 नवंबर, 21 से 31 जनवरी, 2022 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर या हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन कर सकते हैं। हज आवेदन केवल ऑनलाईन ही स्वीकार किया जायेगा। हज आवेदन भरने से पूर्व हज गाईडलाईंस में दिये गये दिशा निर्देश का पालन किया जाना आवश्यक है।

झारखंड राज्य हज समिति के अध्‍यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि इच्छुक हज यात्रियों को निर्धारित 300 रुपये फीस के साथ मांगे गये कागजातों को अपलोड करन होगा। अधिक जानकारी के लिये हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in और झारखंड राज्य हज समिति के टेलीफोन नंबर -0651-3511831 से संपर्क किया जा सकता है।

ये कागजात अपलोड करने होंगे

1. पासपोर्ट का पहला और अंतिम पृष्ठ की प्रति।

2. आजमिने हज का वर्तमान पासपोर्ट साईज का फोटो।

3. सिर्फ कवर हेड का रद्द किये चेक की प्रति।

4. पते के प्रमाण पत्र की प्रति (पासपोर्ट में पता में भिन्न होने पर)

हज, 2022 के लिये जारी गाईडलाईंस

1. जिनकी उम्र 10 जुलाई, 2022 को या इससे पहले 65 साल की हो चुकी हो।

2. कवर (ग्रुप) साईज अधिकतम पांच (5)

3. हज यात्रा की अवधि 36-42 दिन की होगी।

4. बिना मेहरम की ख्वातीन आजमिने हज की उम्र 45 से 65 साल तक होगी। कवर (ग्रुप) साईज 4-5 होगा।

5. हज-2022 के लिये झारखंड के हज यात्रियों के लिये कोलकाता इम्बारकेशन होगी।

6. कोविड-19 के कारण NRI के लिये प्रबंध नहीं होगा।

7. हज-2022 की सिर्फ Provisionally Selected आजमिने हज को निर्धारित अग्रि‍म राशि 81,000 रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करना होगा।

8. हज-2022 का खर्च अनुमानित 3,35,000 से 4,07,000 रुपये होगा।

9. मशिन रिडेबल भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता 31.12.2022 तक की हो।

10. हज के लिए प्रस्थान से एक माह पूर्व अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा।