झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, जानिए कौन-कौन होंगे सम्मानित

Uncategorized
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस (22 नवंबर) के मौके पर इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है।

सरकार भी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कोई विशेष समारोह आयोजित नहीं कर रही है। विधानसभा स्थापना दिवस पर सर्वश्रेष्ठ विधायक और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को है, जबकि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को है। विधानसभा की स्थापना पर स्थापना दिवस समारोह को लेकर विधानसभा की ओर से तैयारी की जा रही है। हालांकि कोई विशेष समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

कोरोना को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर सर्वश्रेष्ठ विधायक और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा है।

इस वर्ष स्थापना दिवस पर इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ विधायक के चयन के लिए झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो की ओर से कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी की ओर से सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन किया जाएगा। झारखंड विधानसभा की ओर से स्थापना दिवस की तैयारी की जा रही है।