यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

झारखंड
Spread the love

लातेहार। यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक की मौत हो गई। कई यात्री घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्प‍ताल भेजी।

यह हादसा 01 नवंबर की अहले सुबह करीब 3 बजे झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना अंतर्गत रांची-डालटेनगंज मार्ग में NH-75 पर घटी। ताज यात्री बस राउरकेला से सासाराम जा रही थी। इस बीच दुमुहान पुल के पास बस के ड्राइवर ने ईट लदे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रक के पीछे वाले हिस्से में घुस गया।

बस और ट्रक के टक्कर में टक्कर होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मंच गई। कई यात्री उस वक्त गहरी नींद में थे। इस टक्कर में एक की घटना घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा।