आज शाम 5वां विश्व रिकॉर्ड बनाएगी अयोध्या, सजाए गए 32 घाटों पर 10 लाख दीप

उत्तर प्रदेश
Spread the love

अयोध्या। अयोध्या 5वें दीपोत्सव पर एक और रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। आज शाम के लिए 32 घाटों पर करीब 10 लाख दीप बिछा दिए गए हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 32 घाटों पर लगभग 200 समन्वयक, 32 पर्यवेक्षक और 32 प्रभारी नियुक्त किए हैं, जो इन दीपों को जलाएंगे।

इनमें तेल डालने के साथ 9 लाख 51 हजार दीए जलाने का लक्ष्य है। हर एक वॉलंटियर को 75 दीप जलाने हैं। राम की पैड़ी पर आजादी के अमृत महोत्सव का पैटर्न दिया गया है। घाट नंबर 3 और 4 पर केवट प्रसंग और राम-रावण युद्ध के पैटर्न पर दीए सजाए गए हैं। वॉलंटियर को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के साथ दीप जलाने को कहा गया है। बिना ID कार्ड के किसी को घाट पर प्रवेश नहीं मिलेगा।