अच्छी खबरः सूर्य सिंह बेसरा को मिलेगा झारखंड रत्न

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। सुखद खबर यह है कि लोक सेवा समिति अपनी 30वीं वर्षगांठ पर सूर्य सिंह बेसरा को झारखंड रत्न सम्मान से सम्मानित करेगी।

समिति सूर्य सिंह बेसरा को यह सम्मान संताली साहित्य और झारखंड राज्य के निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दे रही है। सम्मान समारोह का आयोजन नेशनल काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया जा रहा है। बेसरा को यह सम्मान संताली साहित्य व झारखंड राज्य के निर्माण में योगदान के लिये दिया जा रहा है।

यहां बता दें कि सूर्य सिंह बेसरा ने 2012 में विश्वकवि रविंद्र नाथ ठाकुर द्वारा वर्ष 1913 में रचित नोबेल गीतांजलि का संताली में अनुवाद किया था। वहीं 2015 में विश्व विख्यात डॉ हरिवंश राय ‘बच्चन’ की पुस्तक मधुशाला का भी संताली भाषा में अनुवाद किया था। इसके लिए 2017 में सूर्य सिंह बेसरा को साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। वह झारखंड आंदोलन के क्रांतिकारी भी रहे हैं।