झारखंड के साहिबगंज में डॉक्टरों की लापरवाही ने 12 मरीजों की छीन ली आंखों की रोशनी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

साहिबगंज। दुखद खबर साहिबगंज से आयी है।यहां पिछले दिनों मोतियाबिंद का कई लोगों ने ऑपरेशन कराया था। इसके बाद डाक्टरों की लापरवाही से 12 मरीजों को अपनी आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी है।

झारखंड सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साहिबगंज डीसी को इस पर एक्शन लेने को कहा है। साथ ही मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। झारखंड सरकार की पहल के बाद साहिबगंज सिविल सर्जन ने जांच समिति का गठन शनिवार को ही कर दिया है।

इसमें जिला यक्ष्मा पदाधिकारी थामस मुर्मू की अध्यक्षता में कुल 6 लोगों को शामिल किया गया है। समिति को 24 घंटे के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।