मोदी के मन की बात में झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा की गाथा, जानिए क्या बोले पीएम

झारखंड देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वीर योद्धा बिरसा मुंडा ने आंदोलन के जरिए ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला दी थीं। वे प्रकृति प्रेमी थे। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। उनके आंदोलन से अंग्रेज डरने लगे थे।

बिरसा मुंडा अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन कर अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान झारखंड के रांची जिले के नगड़ी प्रखंड स्थित नया सराय में स्वच्छता की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सौ करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा छूना देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

ये हमारी एकता को प्रदर्शित करता है। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने झारखंड के बिरसा मुंडा की सराहना की। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जंयती है। रांची के नगड़ी के बारे में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जागरूकता से न केवल स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों और शौचालयों का निर्माण हुआ है, बल्कि लोग उसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही तालाब को भी स्वच्छ करने में भूमिका निभाई। मन की बात कार्यक्रम का यह 82वां एडिशन था। पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण हर महीने के अंतिम रविवार को होता है। प्रधानमंत्री हर महीने अपने ट्विटर हैंडल पर मन की बात के लिए सुझाव मांगते हैं और लोगों से कहानियां व आइडियाज को भी साझा करने की अपील करते हैं।