चीन की बाइडेन को सलाह- जरा संभलकर बोलिए

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को संभलकर बोलने को कहा है। बाइडेन ने कहा था कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि ताइवान के मसले पर किसी तरह के समझौते या छूट के लिए ‘कोई जगह नहीं’ है। डेली ब्रीफिंग में वांग वेनबिन ने कहा कि ताइवान चीन का अविवादित अंग है। ताइवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है और इसमें किसी तरह के विदेशी दखल की इजाजत नहीं है। बकौल वेनबिन, ताइवान के बारे में बोलते हुए अमेरिका को शब्दों को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

ताइवान की आजादी के लिए अलगाववादी ताकतों को कोई गलत संकेत नहीं भेजना चाहिए। वेनबिन के मुताबिक, इससे चीन और अमेरिका के रिश्तों को गंभीर नुकसान हो सकता है। ताइवान में शांति और स्थिरता भी भंग हो सकती है।