पेंडोरा पेपर्स लीक में आया सचिन तेंदुलकर का नाम, 91 देशों के 130 अरबपति शक के दायरे में

खेल दुनिया देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के पेंडोरा पेपर्स के खुलासे ने खलबली मचा दी है। रविवार को लीक हुए इन दस्तावेजों ने भारत समेत दुनियाभर के 91 देशों में कई लोगों को शक के दायरे में ला दिया है।

इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICJI) में बीबीसी और द गार्जियन के अलावा भारत के इंडियन एक्सप्रेस समेत दुनियाभर के 150 से ज्याादा मीडिया समूह शामिल हैं। इसमें रूस, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों के 130 से ज्यादा अरबपतियों के नाम है। ICIJ ने दावा किया है कि उसके पास 1.19 करोड़ से ज्यागा गोपनीय फाइलें हाथ लगीं हैं, जिसने अमीरों के गुप्त लेनदेन का खुलासा कर दिया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोपनीय दस्तावेजों में भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पॉप म्यूजिक स्टार शकीरा, सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर और इटैलियन मोबस्टर (लेन द फैट वन)के नाम शामिल हैं। इसके मुताबिक, ‘सचिन तेंदुलकर के वकील ने कहा है कि उनका निवेश वैध और टैक्स अधिकारियों को घोषित कर दिया गया है।

अपनी संपत्तियों से जुड़ी जानकारी छिपाने वाले राजनेताओं की संख्या के मामले में पाकिस्तान 7वें और भारत 6वें नंबर पर है। पाकिसितान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों और मंत्रियों के नाम शामिल हैं। उसे ये दस्तावेज उन 14 कंपनियों से मिले हैं जो शेल कंपनियां बनाती हैं और अपने क्लाइंट के वित्तीय लेनदेन को छिपाने की कोशिश करतीं हैं। ICIJ के दस्तावेजों में दुनियाभर के 336 ताकतवर राजनेताओं से जुड़ी 956 कंपनियों के बारे में पता चला है।