नेपाल प्‍लेन हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखें

दुनिया
Spread the love

काठमांडू। नेपाल प्‍लेन हादसे का एक और वीडियो सामने आया है। इसके प्‍लेन के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से कुछ देर पहले का बताया जाता जा रहा है। हालां‍कि इस वीडियो की पुष्टि दैनिकभारत 24 नहीं करता है।

इसे को शेयर करने वाले ने लिखा है कि नेपाल प्लेन हादसे के इस वीडियो को देखकर कलेजा फट जाएगा। शुरुआत में लगा ही नहीं कि यात्रियों को जरा भी इल्म था कि अगले कुछ ही सेकंड्स में उनके साथ क्या होने वाला है। चंद पलों में सबकुछ खत्म हो गया। वीडियो भारतीय यात्री सोनू ने बनाया, जिसकी हादसे में मौत हो गई।

जानकारी हो कि 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। इस हादसे में 5 भारतीय सहित 68 लोगों की मौत हो गई।

पोखरा में खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है। कल यति एयरलाइंस का एक विमान यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रविवार को अंधेरा हो जाने के कारण अभियान बंद कर दिया गया था।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।