यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, चलेगी हटिया-गोरखपुर सुपरफास्‍ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों के लिए खुशखबरी। त्‍योहार में आने-जाने में हो रही परेशानी के मद्देनजर रेलवे ने फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें से एक हटिया-गोरखपुर-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी शामिल है।

ट्रेन संख्या 08187 हटिया-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 08 अक्‍टूबर, 2021 से 05 नवंबर, 2021 तक प्रत्येक शुक्रवार (कुल 5 ट्रिप) हटिया से चलेगी।

हटिया प्रस्थान 23:45 बजे, रांची आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:15 बजे, मुरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:22 बजे, बरकाकाना आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, डाल्टेनगंज आगमन से 06:05 बजे प्रस्थान 06:07 बजे, सासाराम आगमन 08:28 बजे प्रस्थान 08:30 बजे, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आगमन 10:20 बजे प्रस्थान 10:30 बजे एवं गोरखपुर आगमन 17:20 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08188 गोरखपुर-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 09 अक्‍टूबर, 2021 से 06 नवंबर, 2021 तक प्रत्येक शनिवार (कुल 5 ट्रिप) गोरखपुर से चलेगी।

गोरखपुर प्रस्थान 19:30 बजे, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आगमन 02:10 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, सासाराम आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे, डाल्टेनगंज आगमन 05:12 बजे प्रस्थान 05:14 बजे, बरकाकाना आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, मुरी आगमन 09:38 बजे प्रस्थान 09:40 बजे, रांची आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:30 बजे एवं हटिया आगमन 11:50 बजे होगा।