रांची के मोरहाबादी मैदान में जेसीबी ने आराम कर रहे मजदूर को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

अपराध
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं। बीमारी से कम, दुर्घटना में अधिक लोग मर रहे हैं।

रांची के मोरहाबादी मैदान में जेसीबी ने एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम इकबाल खान है और वह एदलहातू का रहने वाला था। इकबाल स्केटिंग ग्राउंड में काम करने के बाद आराम कर रहा था, तभी जेसीबी ने उसे कुचल दिया।

उधर घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची लालपुर थाना पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।