खाना खाकर सोने गया था युवक, सुबह कमरे में मि‍ली लाश

अपराध झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। खाना खाकर युवक अपने कमरे में सोने गया था। सुबह उसकी लाश मिली। सूचना पाते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत सुशीगंज गांव में घटी।

जानकारी के मुताबिक शुशीगंज गांव निवासी शुकुल भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र राजू भुइया का शव शुक्रवार सुबह संदेहास्पद स्थिति में घर में ही फांसी पर झूलता हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। कोई बच्चा नहीं है, पत्नी मायके चली गई थी। गुरुवार रात वह रोजाना की तरह खाना खाकर सोने गया था। सुबह उसका शव अपने ही घर पर रस्सी से झूलता मिला। इसकी सूचना लोगों और छतरपुर थाना को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुटे।

छतरपुर थाना प्रभारी  ऋषिकेश कुमार राय ने कहा है कि आसपास के लोग और परिजनों के मुताबिक राजू ने कुछ दिन पहले विषैले पदार्थ भी खा लिया था। गांव वालों ने उसे बचाया। मृतक का परिवार ईट भट्टा में मजदूरी कर भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही है। मृतक के मां-बाप लठेया के ईट भट्ठा में मजदूरी करते है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल जारी है।