घर के दरवाजे पर लटकाएं ये 4 चीजें, होगी लक्ष्मी जी की कृपा

Uncategorized
Spread the love

रांची। दिवाली 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 2 नवंबर 2021 को धनतेरस के साथ होगी। 4 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। लक्ष्मी माता के आगमन की तैयारी किस तरह करनी है, जिससे वे आपके घर में बरकत लाएं।

1. मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह: मां लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाये। ध्यान रहे, पैरों के ये निशान घर के अंदर की तरफ हों। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वह दिवाली की रात माता लक्ष्मी सीधे आपके घर चली आएं और आपको आशीर्वाद दें।

2. स्वस्तिक: घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना चाहिए. अगर चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा पा रहे हैं तो मुख्य दरवाजे पर रोली का स्वास्तिक बना सकते हैं। ये सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. तोरण: मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी भक्तों के घरों में वास करने आती हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर आगमन उनके स्वागत के लिए विधि-विधान से तोरण बनाना चाहिए। आम और केले के पत्तों से तोरण बनाना शुभ होता है। पुष्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. रंगोली: रंगोली का महत्व सिर्फ सजावट के लिए नहीं है। मान्यता है कि रंगाली प​रिवार में शांति ओर समृद्धि लाती है। अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। इसके अलावा आप एक कलश में पानी भरकर रंगोली के पास रख दें।