कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में दिलाई सदस्यता की शपथ

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

अवनीश कुमार

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पार्टी कार्यालय आवास विकास में कमल शक्ति संवाद पत्र वितरण व सदस्यता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को सभी मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक जनता तक पहुंचायें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को सदस्यता की शपथ दिलायी। जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचायें। संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया।

इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति की सदस्य चंद्रप्रभा, मीरा सिंह, हिना दुबे, जिला उपाध्यक्ष स्वेता दुबे व अलका रजावत, रमला राठौर, उर्मिला, सीता चतुर्वेदी, प्रिया गुप्ता, मदीना बेगम, मीडिया प्रभारी नेहा सक्सेना, मीना मिश्रा, रचना अवस्थी, प्रीती तिवारी, बिटाना चौहान, सुमन चौहान, अनुराधा, विजया देवी, पूजा अरोड़ा, सपना वर्मा, वंदना पाल, निधि पाल, नेमा कटियार, विनीता पाल, निशा दुबे, प्रगति तिवारी, अनिला गंगवार आदि मौजूद रहीं।

जिला सहकारी बैंक की डायरेक्टर भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता को बनाया गया है। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह को जिला सहकारी संघ डीसीडीएफ का डायरेक्टर बनाया गया है। दोनों लोगों को भाजपा के नेता व पदधारियों ने बधाई दी।