मन्नत पहुंचे आर्यन खान, ढोल बजाकर फैंस ने किया स्वागत

मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लंबे इंतजार के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान ऑर्थर रोड से रिहाई मिलने के बाद शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि उन्हें लेने पहुंचे थे। आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं।

फैंस मन्नत के बाहर उनकी राह तक रहे थे, जिन्होंने ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया है। आर्यन का परिवार उनके घर वापस आने से बेहद खुश है। आर्यन खान आखिरकार अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि, आर्यन को लेकर घर पहुंचे हैं। 

मुंबई के स्पेशल NDPS ने अचित कुमार नाम के शख्स को जमानत दे दी है। अचित का नाम आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने बताया था।सेलेब्स ने जताई खुशी आर्यन खान की घर वापसी ने बॉलीवुड का दिल खुश कर दिया है।

बॉलीवुड के सेलेब्स ट्वीट कर अपनी खुशी जता रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर शाहरुख को बधाई दी है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 28 दिनों के बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं। आर्यन, अपने पिता शाहरुख खान की गाड़ी में बैठकर मन्नत के लिए रवाना हुए हैं।

जेल अधिकारियों ने बताया कि आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। आर्यन खान के साथ-साथ अन्य लोगों की रिहाई की प्रक्रिया खत्म हो गई है। कागजी कार्यवाही पूरी हो गई है।