पति से अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने महिला और दो बच्चों को कुँए में धकेला

अपराध मध्य प्रदेश
Spread the love

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल के कान्हेगांव में पति से अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने दूसरी महिला और उसके दो बच्चों को कुए में धकेल दिया। डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई जबकि आसपास के लोगों ने कुएं में गिरी महिला की जान बचाई।

आरोपी महिला को शक था कि पीड़ित महिला का संबंध उसके पति से हैं जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। जब वह बाजार के लिए निकली थी तब आरोपी महिला ने पहले उससे झगड़ा किया फिर उसके बाद बच्चे को और उसे भी कुँए में धकेल दिया। वह यहीं नहीं रुकी, वह ऊपर से पत्थरों से मारने लगी, जिससे पीड़िता के सिर पर चोट आई। महिला के आवाज लगाने पर आसपास के लोगों ने सुना तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे, और महिला को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों बच्चों की लाश को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम ले लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल महिला को इलाज के लिए चिचोली अस्पताल में भर्ती किया गया है।