पश्चिम बंगाल : भाजपा प्रत्‍याशी प्रियंका टिबड़ेवाल सोमवार को करेगी नामांकन

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्‍यों में खाली सीट के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। हालांकि सबसे आंखें पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर टिकी है। दरअसल, यहां से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही है। उनके खिलाफ भाजपा ने प्रियंका टिबड़ेवाल को मैदान में उतारा है।

ममता बनर्जी अपना नामांकन कर चुकी है। भाजपा प्रत्‍याशी प्रियंका टिबड़ेवाल सोमवार को अपना नामांकन करेगी। हालांकि रविवार से उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। 

प्रियंका ने दीवारों पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल बनाकर चुनाव अभियान शुरू किया। उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट पर दीवार पर पेटिंग की। इस दौरान उनके साथ बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी रहे। 

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को भी जीने का हक है। उनसे यह हक ममता बनर्जी की पार्टी ने छीन लिया है। मैं इन बंगाल के लोगों के लिए ही लड़ रही हूं। आगे कहा कि मैं भवानीपुर के लिए सोमवार को नामांकन करूंगी।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम ये यह सोच कर लड़ी थीं कि जीत जाएंगी, लेकिन वो हार गईं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है। आगे कहा कि प्रियंका टिबरेवाल चुनाव बाद हुई हिंसा के खिलाफ लड़ रही हैं, वह न्याय के लिए लड़ रही हैं।